वसुधैव कुटुम्बकम् फाउंडेशन ने किया स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 9 मार्च। वसुधैव कुटुंम्बकम् फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय दिवस महिला दिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन सिंहद्वार होटल मे आयोजित किया। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और रक्तदान के महत्व से अवगत कराने के लिए आयोजित किए गए शिविर में 140 लोगों ने भाग लिया। जिनमें से 92 लोगों ने रक्तदान किया। फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि रक्तदान एक ऐसा कार्य है। जिससे हम दूसरों की जिंदगी बचा सकते हैं।

बताया कि रक्तदान करने से शरीर में कोई नुकसान नहीं होता है और यह एक सुरक्षित प्रक्रिया है। रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। रक्तदान के अलावा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्कों ने नेत्र, हड्डी, दांत, स्त्री रोग, बाल रोग, शुगर और बीपी आदि की जांच कर परामर्श दिया। इस दौरान प्रीती आहूजा, निधि अग्रवाल, विनीता सिकोरिया, संगीता आहूजा, पूजा मेहता, निधि चावला, रुचि तनेजा, पूजा अरोड़ा और फाउंडेशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *