हरिद्वार की वैष्णवी झा ने कत्थक में हासिल की एमए डिग्री

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 जनवरी। हरिद्वार की कत्थक नृत्यांगना वैष्णवी झा ने कत्थक में एमए की डिग्री प्राप्त कर परिवार व शहर का नाम रोशन किया। हरिद्वार के ज्वालापुर की रहने वाली वैष्णवी झा ने प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से कत्थक में एमए की डिग्री हासिल की है। एचईसी ग्रुप आॅफ इन्स्टीटयूशन्स में लाईबे्ररियन के पद पर तैनात वैष्णवी झा डांस क्लास भी चलाती हैं और कत्थक नृत्य की शिक्षा देती हैं।

वैष्णवी झा ने अपनी सफलता का अपने माता पिता एवं गुरूजनों को देते हुए कहा कि माता पिता व गुरूजनों के सहयोग व आशीर्वाद से ही वे सफलता प्राप्त कर सकी हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत व लगन से किसी भी मुकाम को पाया जा सकता है।