विडियो :-आग का गोला बनी कांवडियो के वाहन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार ओम पुल के निकट एवम पार्क ग्रैंड होटल हाईवे पर खड़ी कावड़ियों की बाइको में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ओम पुल पर कई बाइके जलकर राख हो गई।

दूसरी घटना शाम शाम के समय की है हाईवे पर कावड़िए की बाइक में आग लग गई। गनीमत रही कि दोनों ही जगह पर कोई हताहत नहीं हुआ। ओम पुल पर बाइक में लगी आग की सूचना अग्निशमन दल को दी गई। लेकिन जब तक अग्निशमन कर्मचारी पहुंचे बाईके जल चुकी थी।

डाक कावड़ के चलते धर्म नगरी की सड़कें वाहनों से पटी हुई है। हाईवे एवं शहर के मार्गो पर कावड़िए लगातार अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। यातायात पुलिसकर्मी डाक कांवड़ियों को सकुशल भेजने के भरसक प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भीड़ के चलते घटनाएं भी हो रही हैं।