विडियो:-सड़क दुघर्टना में भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह की मौत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


पत्नि, बेटा व बेटी घायल
हरिद्वार, 13 मार्च। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। दुर्घटना में उनकी पत्नि, बेटा व बेटी भी घायल हो गए। बेटी की हालत गंभीर है। सभी का बहादराबाद स्थित जया मैक्सवेल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, लव शर्मा, आशु चौधरी, सचिन शर्मा, नागेंद्र राणा, विकास तिवारी आदि अस्पताल पहुंचे और संजय सिंह की मौत पर दुख जताते हुए घायलों का हालचाल जाना।


प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय सिंह पत्नि सुमन देवी, बेटे अभिजीत और बेटी तनुश्री के साथ सहारनपुर में विवाह समारोह में शामिल होने के बाद कार से हरिद्वार लौट रहे थे। पथरी पुल के पास एक तेज रफ्तार डम्फर ने उनकी कार को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें कार चला रहे संजय सिंह, उनकी पत्नि, बेटा व बेटी बुरी तरह घायल हो गए।

इस बीच डम्पर चालक मौके से फरार हो गया। सभी घायलों को बहादराबाद स्थित जया मैक्सवेल अस्तपाल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने संजय सिंह को मृत घोषित कर दिया। संजय सिंह की पत्नि, बेटे व बेटी का अस्तपाल में इलाज चल रहा है। बेटी तनुश्री (15 वर्ष) की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। बहादराबाद बाजार चैकी प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि एक्सीडेंट कैसे हुआ इस संबंध में अभी कुछ कहना संभव नहीं है। दुर्घटना में घायल हुए लोग भी अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। डम्पर को कब्जे में ले लिया गया और फरार ड्राईवर की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नगर विधायक मदन कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, भाजपा नेता विशाल राठौर, तीर्थपाल रवि, डा.विशाल गर्ग, दीपक टंडन, शोभाराम प्रजापति, आदेश सैनी ने भी संजय सिंह की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *