हड़कंप:-एक ही परिवार के सात लोगों ने की आत्महत्या ,विडियो

Crime
Spread the love

तनवीर

हरियाणा के पंचकूला में एक ही परिवार के सात लोगों
द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार के संबंध में जानकारी जुटाने पर प्रकाश में आया कि मृतक प्रवीण मित्तल पुत्र देशराज मित्तल का परिवार लगभग 8-9 महीने पूर्व तक कोलागढ़ देहरादून में किराए पर निवास करता था।यह परिवार मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले हैं वर्तमान में यह परिवार देहरादून में निवास नहीं कर रहा था। घटनास्थल से जो वाहन मृतक के पास मिला है।

वह मालदेवता देहरादून के गंभीर सिंह नेगी के नाम पर पंजीकृत है। जिनके संपर्क करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उनकी मृतक प्रवीण मित्तल से NGO के काम के सिलसिले में मुलाकात हुई थी। मृतक पूर्व में चाइल्ड लाइफ केअर मिशन नाम से NGO चलाता था। इसी दौरान मित्रता के चलते गंभीर नेगी ने वाहन अपने नाम पर फाइनेंस कराया था और पुलिस की जांच में वर्तमान में यह परिवार चंडीगढ़ में निवास करना प्रकाश में आया है।