विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 7 जुलाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में शंकराचार्य चैक पर कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों के निर्देशानुसार कावडियो पर पुष्प वर्षा की जा रही है। उसी श्रृंखला में हरिद्वार में उन्होंने कांवरियों पर पुष्प वर्षा की। उन्होंने कहा कि इतनी भीषण गर्मी में तपती धूप में अपने कंधों पर सैकड़ों लीटर जल लेकर लाखांे शिवभक्त जिस प्रकार से हरिद्वार से अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं।

यह भगवान भोलेनाथ की दिव्य शक्ति का परिणाम है। जिस प्रकार प्रतिवर्ष कांवड़ियों की संख्या बढ़ रही है। यह भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है।

इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू कक्कड़, नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, तरुण नैयर, राजेश शर्मा, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, मंडल महामंत्री सचिन बेनीवाल, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार अरोड़ा, तुशांक भट्ट, सविता यादव, मृदुला शास्त्री सिंघल, विदित शर्मा, पार्षद मनु सैनी, सपना शर्मा, धीरेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ कौशिक, विपिन मेहता, पूनम माकन, छवि त्यागी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *