विदित शर्मा बने भाजयुमो जिला महामंत्री,देखे विडियो

Politics
Spread the love

तनवीर


भाजपा की सफलता में भाजयुमो की अहम भूमिका: मदन कौशिक
हरिद्वार, 9 अक्टूबर। विदित शर्मा को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। भाजयुमो जिला महामंत्री नियुक्त किए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर विदित शर्मा का स्वागत किया। विदित शर्मा का स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि निष्ठावान कार्यकत्र्ताओं की बदलौत ही भाजपा वर्तमान में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। भाजपा की सफलता में भाजयुमो की हमेशा अहम भूमिका रही है। मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा में निष्ठा व लगन से कार्य करने वाले प्रत्येक कार्यकत्र्ता को उसकी योग्यतानुसार संगठन में सम्मान दिया जाता है।

आज उसी का परिणाम है कि विदित शर्मा की नियुक्ति भाजपा के जिला महामंत्री के रूप में हुई है। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी व पार्षद अनिल मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार पार्टी नेतृत्व ने उत्तरी हरिद्वार के युवा कार्यकत्र्ता विदित शर्मा को भाजयुमो का जिला महामंत्री बनाकर सम्मान दिया है। उससे कार्यकत्र्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। विदित शर्मा की नियुक्ति सभी कार्यकत्र्ताओं का सम्मान है।

विदित शर्मा की नियुक्ति से निश्चित रूप से युवा वर्ग एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचण्ड विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, वीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि सामान्य कार्यकत्र्ता से लेकर भाजयुमो के जिला महामंत्री के रूप में विदित शर्मा ने सदैव निष्ठा व लगन से अपने दायित्वों को पूर्ण किया है। निश्चित रूप से जिला महामंत्री के रूप में विदित शर्मा भाजपा को नयी मजबूती देंगे।

नवनियुक्त भाजयुमो जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि जो सम्मान उन्हें प्रदेश नेतृत्व व जिला नेतृत्व ने दिया है। उसका निर्वहन वह पूर्ण निष्ठा व लगन से करेंगे। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की नीतियों का आगे बढ़ाया जाएगा। विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए एकजुट होकर अभियान चलाएंगे।

स्वागत करते वालों में मण्डल महामंत्री तरूण नैयर, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश पाण्डे, मण्डल मीडिया प्रभारी विकल राठी, उपाध्यक्ष सीताराम बडोनी, महामंत्री अनिमेश शर्मा, मण्डल महामंत्री पुष्पेन्द्र कुशवाहा, प्रदीप त्यागी, रामवतार शर्मा, विनय निगम, अर्जुन राणा, सन्नी गिरि, मोहित अरियाल, लक्षित भारद्वाज, अंकुश भाटिया, रवि चैहान, अर्चित चैहान, सोनू पंडित, प्रदीप बृजवासी, आयुष्मान तिवारी, धन मलिक, नीरज डबास, तरसेम महाजन समेत दर्जनों भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *