7 व 8 अगस्त को होगा विजय मर्चेन्ट ट्राफी अंडर 16 बालक वर्ग के पंजीकृत खिलाड़ियों का ट्रायल

Sports
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 5 अगस्त। विजय मर्चेन्ट ट्राफी जनपद हरिद्वार की अंडर 16 बालक वर्ग टीम के लिए पंजीकृत किए गए खिलाड़ियों का ट्रायल 7 व 8 अगस्त को प्रकाश स्पोर्टस एकेडमी में होगा। उक्त जानकारी देते हुए क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज कुमार व सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल ने बताया कि सेवेर नौ बजे से शुरू होने वाले ट्रायल के लिए खिलाड़ी निर्धारित वेशभूषा, किट, पानी की बोतल आदि लेकर निर्धारित समय पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कोविड नियमों का पालन करते हुए खिलाड़ी मास्क लगाकर आएं और अपने साथ सेनेटाइजर अवश्य रखें।