विडियो :-धू-धू कर जला रावण का पुतला,हजारों की संख्या में दर्शक उमड़े

Haridwar News
Spread the love

लव शर्मा

पंचपूरी में विजयादशमी धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। रावण मेघनाथ कुंभकरण के पुतले आग के हवाले किए। सत्य की जीत का प्रतिक विजयादशमी पर्व के मौके पर दर्जनभर स्थानों पर पुतले दहन किए गए। 60से 70 फीट के पुतले बनाए गए थे।जिन स्थानों पर पुतले दहन किए गए उन स्थानों पर शाम से ही लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

कृष्णा नगर रामलीला समिती द्वारा दशहरे का आयोजन धूमधाम से किया गया। रामलीला मैदान में दशहरा का आयोजन भी किया गया। जिसमें राम रावण युद्ध के दौरान राम चंद्र ने रावण का वध किया। रावण के पुतले का दहन बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में दशहरा मनाया गया। सैकड़ों की संख्या में दर्शकों ने दशहरा देखा।