विकास चौहान चुने गए ग्राम प्रधान संगठन ब्लॉक बहादराबाद के अध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 16 जनवरी। रोहालकी किशनपुर के ग्राम प्रधान विकास चौहान को ग्राम प्रधान संगठन ब्लाॅक बहादराबाद का अध्यक्ष चुना गया है। ब्लॉक बहादराबाद स्थित सभागार में आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत बहादराबाद के प्रधान नीरज चौहान ने अध्यक्ष पद हेतु विकास चौहान के नाम का प्रस्ताव रखा व खाला टीरा के प्रधान अनिल सिंह के अनुमोदन के पश्चात सर्वसम्मति से विकास चौहान को अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष निर्वाचित होने पर विकास चौहान ने सभी ग्राम प्रधाना धन्यवाद करते हुए सभी को साथ लेकर चलने की बात कही।

इस दौरान ग्राम प्रधान बोंगला नीरज चौहान, सीमा अलीपुर इब्राहिमपुर, संगीता चौहान खेड़ली, मीनाक्षी सुल्तानपुर मजरी, विरेन्द्र कोर, गुरमीत कोर, विजयता चैहान, इस्तकार अहमद, पूजा, मंजू देवी, सेठराज, शाहजहां, पूजा देवी, पारुल देवी, खुशनसीब, प्रमोद, रेशमाजहां समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान व जिला पंचायत प्रतिनिधि जयंत चैहान आदर्श टिहरी नगर, कृष्ण कुमार लाला सलेमपुर-1, अरविंद कुमार भगतनपुर आबिदपुर मौजूद रहे।