विकास गोस्वामी बने राज्य स्वराज पार्टी के जिला अध्यक्ष

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 20 अगस्त। विकास गोस्वामी को राज्य स्वराज पार्टी का हरिद्वार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। देहरादून स्थित केंद्रीय कार्यालय पर पार्टी के त्रैमासिक अधिवेशन में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से विकास गोस्वामी को हरिद्वार जिला अध्यक्ष, अभिषेक कश्यप को कार्यकारी अध्यक्ष तथा विजय पंवार को हरिद्वार ग्रामीण जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव देशवाल ने सभी पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई।

राजीव देशवाल ने कहा कि बहुत जल्द सभी 13 जिलो की कार्यकरणी का विस्तार किया जाएगा। राज्य स्वराज पार्टी विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। इस दौरान सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, आशीष नोटियाल, दुर्गा प्रसाद, रमा चौहान, सुबा सिंह, प्रेम गौर, अभिषेक कश्यप, बलबीर सिंह बिष्ट आदि विभिन्न जिलों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *