विडियो :-कैदियों की मानसिकता बदलने में सहायक होगी रामलीला-डा.विशाल गर्ग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


जेल अधीक्षक कारागार में बना रहे धार्मिक वातावरण
हरिद्वार, 4 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा.विशाल गर्ग ने मुख्य अतिथी के रूप में जिला कारागार में आयोजित रामलीला में भाग लिया और कैदियों द्वारा मंचित की जा रही रामलीला का आनंद लिया। इस दौरान रामलीला मंचन के लिए कैदियों का उत्सावर्द्धन करते हुए कहा कि परिस्थितियों के चलते कई बार व्यक्ति से अपराध हो जाता है। जेल में सजा काट रहे कैदी भगवान राम के आदर्शो को अपनाकर भूल का सुधार कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हों।

इसी उद्देश्य को लेकर जेल अधीक्षक मनोज आर्य रामलीला एवं कई अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। जिससे अवश्य ही कैदियों की मानसिकता में बदलाव होगा और वे अपराध छोड़कर सामाजिक व पारिवारिक जीवन व्यतीत करते हुए देश के विकास में योगदान करेंगे। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि जेल में धार्मिक वातावरण अवश्य ही कैदियों को जीवन जीने की कला को सिखाएंगा। कैदियों द्वारा रामलीला में भव्य व सुंदर रूप से पात्रों को दिखाया जा रहा है।

जिससे जेल का वातावरण भी कैदियों की मानसिक परेशानियों को दूर करने में मील का पत्थर साबित होगा। अपराध मुक्त समाज की परिकल्पना सभी को करनी चाहिए। जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कहा कि रामलीला मंच के माध्यम से भगवान श्रीराम के संघर्ष को दिखाया जा रहा है। कैदी सच्चे मन से रामलीला के पात्रों को दिखाने में भरपूर कोशिशें कर रहे हैं। जिला कारागार इंचार्ज, अजय चैधरी, विक्रम सिंह नाचीज ने भी जेल में कैदियों द्वारा प्रस्तुत की गयी रामलीला के पात्रों का उत्साहवर्द्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *