विश्व हिंदू संस्था ने बीमार बुजुर्ग महिला को भेंट की व्हील चेयर

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 26 अक्टूबर। विश्व हिंदू संस्था ने सती कुंड कनखल स्थित सर्व विहार निवासी बीमार बुजुर्ग व बीमार महिला को व्हील चेयर भेंट की है। संस्था के संस्थापक देवेंद्र प्रजापति ने बताया कि बीमारी की वजह से चलने फिरने में कठिनाई का सामना कर रही बुजुर्ग महिला विजय लक्ष्मी ने संस्था से व्हील चेयर उपलब्ध कराने की गुहार लगायी थी। इस पर उन्होंने संस्था के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया और सभी के सहयोग से व्हील चेयर की व्यवस्था कर बुजुर्ग माता के आवास पर जाकर उन्हें व्हील चेयर भेंट की।

देवेंद्र प्रजापति ने बताया कि व्हील चेयर की व्यवस्था करने में निर्मला छावनी निवासी ओमप्रकाश भगत का प्रमुख रूप से सहयोग रहा। व्हील चेयर मिलने पर बुजुर्ग माता ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया। देवेंद्र प्रजापति ने कहाकि बीमार बुजुर्गो व समाज के जरूरतमंद वर्ग की मदद के लिए संस्था हमेशा तत्पर है।