विश्व गुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज ने पूजा अर्चना कर मनाया आदि गुरु शंकराचार्य का जन्मोत्सव

Haridwar News
Spread the love

अरविंद

हरिद्वार। भगवान आदि गुरु शंकराचार्य जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर विश्व गुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज ने भगवान आदिगुरू शंकराचार्य की प्रतिमा पर पूजा अर्चना व माल्यार्पण कर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।इस मौके पर विश्व गुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गिरि ने कहा कि भगवान आदि गुरु शंकराचार्य अद्वैत वेदान्त के प्रणेता, संस्कृत के विद्वान, उपनिषद व्याख्याता थे उन्होंने सनातन धर्म को संरक्षित कर भारत को विश्वगुरु के रूप में स्थापित किया।

उन्होने कहा कि भगवान आदिगुरु शंकराचार्य भारत के एक महान दार्शनिक एवं धर्मप्रवर्तक थे। उन्होने अद्वैत वेदान्त को ठोस आधार प्रदान किया। भगवद्गीता, उपनिषदों और वेदांतसूत्रों पर लिखी हुई इनकी टीकाएँ बहुत प्रसिद्ध हैं। प्रमोद गिरि ने कहा कि दशनामी गुसांई गोस्वामी (सरस्वती,गिरि, पुरी, बन, पर्वत, अरण्य, सागर, तीर्थ, आश्रम और भारती उपनाम वाले गुसांई, गोसाई, गोस्वामी) इनके आध्यात्मिक उत्तराधिकारी माने जाते हैं। शंकराचार्य ने पूरे भारत में मठ मंदिरों और शक्तिपीठों की पुनः स्थापना की। जिससे उस युग में धर्म का बढ़-चढ़कर प्रसार हुआ था और आज तक उनकी परंपराओं को बढ़ाने का काम दशनामी गोस्वामी समाज कर रहा है

इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी प्रदीप गिरी राजीव गिरी शत्रुघ्न गिरी शिवम गिरी शिव शंकर गिरी शिव शंकर गिरी शर्मा पंडित सतीश चंद शर्मा, महंत धीरज गिरि, विशाल गोस्वामी बादल गोस्वामी रोहित गिरी आदर्श गिरी चांद गिरी मनोज गिरी ने भगवान आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा को माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की सभी ने देश में सुख शांति जय सनातन धर्म सनातन संस्कृति स्थापित रहने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *