व्यापार मण्डल प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी का व्यापारियों ने किया स्वागत

Haridwar News
Spread the love

हरिद्वार, 27 फरवरी। नवगठित प्रदेश व्यापार मण्डल उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए संजीव चौधरी तथा जिला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप का सुभाष घाट पर व्यापारियों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। व्यापारियों को संबोधित करते हुए संजीव चौधरी ने कहा कि व्यापार मण्डल व्यापारियों की आवाज बनेगा। गढ़वाल व कुमांऊ दोनों मण्डलों सहित प्रदेश के सभी व्यापारियों को एक मंच पर लाया जाएगा। राजनीति से दूर रहते हुए बिना किसी भेदभाव के व्यापारी हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब व्यापारियों को शासन प्रशासन से डरने की जरूरत नहीं है। जिला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने कहा कि प्रदेश व्यापार मण्डल का गठन होने के बाद राजनीतिक हित साधने के लिए व्यापारियों को गुटों में बांटने वालों का सफाया हो गया है। व्यापारियों का राजनीतिक दलों के हित में इस्तेमाल करने की नीति अब नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर इकाई के चुनाव कराए जाएंगे। पूरे जिले में मजबूत टीम का गठन किया जाएगा। बिना भेदभाव के सभी व्यापारियों को साथ लेकर चलेंगे। स्वागत करने वालों में डा.नीरज सिंघल, राजेश गुप्ता, आदेश मारवाड़ी, मयंक भट्ट, विशाल मूर्ति भट्ट, तेज प्रकाश साहू, गौरव मेहता, अजय अरोड़ा, मास्टर सतीश, राजेंद्र जैन, संगीत मदान, आशीष शर्मा, गौरव मेहता, सुमित अरोड़ा, राजू वधावन, राजीव तुम्बड़िया, सुधीश श्रोत्रिय, संजीव कुमार, विपिन राणा, अनुज गुप्ता, मनीष जैन, गोपीचंद, तरूण गुप्ता, प्रवीण शर्मा, चंद्रशेखर गोस्वामी, पंकज स्वन्नी आदि व्यापारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *