व्यापारी हितों से नहीं किया जाएगा समझौता-मृदुल कौशिक

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


तहसील व्यापार मण्डल की कार्यकारिणी की घोषणा की
हरिद्वार, 27 सितंबर। तहसील व्यापार मण्डल की कार्यकारिणी का गठन करते हुए चंदा्रचार्य चौक स्थित होटल में पदाधिकारियों की घोषणा तथा पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। तहसील अध्यक्ष मृदुल कौशिक, महामंत्री विवेक अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष मोहित छाबड़ा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। नवगठित कार्यकारिणी में सुनील गुलाटी कार्यकारी अध्यक्ष, पराग चाकलान, अवनीश गोयल, मयंक गुप्ता, अजय अरोड़ा, राजीव शर्मा, विशाल वालिया उपाध्यक्ष, दीपांकर चक्रपाणी मीडिया प्रभारी, मनव्वर कुरैशी, रोहित वर्मा, हरेंद्र ठाकुर, सुरेश गोस्वामी तहसील मंत्री, उमेंद्र सिंह कानूनी सलाहकार, नीरज चौहान परिवहन मंत्री बनाए गए हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द मंगल ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापार मण्डल की एकता व्यापारियों के संगठित होने पर ही बनी रहती है। व्यापारी हितों में संगठित होकर प्रयास करें तहसील अध्यक्ष मृदुल कौशिक समय समय पर व्यापारियों की आवाज को उठाने का काम करते हैं। जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी व महामंत्री संजीव नैयय्र ने कहा कि कोरोना काल में व्यापारियों ने धैर्य का परिचय देते हुए प्रशासन का सहयोग किया। सरकार को भी व्यापारियों की सुध लेनी चाहिए।

तहसील मृदुल कौशिक व महामंत्री विवेक अग्रवाल ने कहा कि नवगठित ऊर्जावान है। व्यापारी हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान मिलजुल कर किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से भी मांग की कि कोरोना काल में व्यापारी मंदी का सामना कर रहे हैं। व्यापारियों को राहत प्रदान करने के लिए पैकेज जारी किया जाए। उपाध्यक्ष पराग चाकलान ने कहा कि व्यापारी सदैव प्रशासन को अपना सहयोग प्रदान करता चला आ रहा है। समय समय पर व्यापारी संगठित होकर समसस्याओं का निदान भी करते हैं।

संगठित होकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हर स्तर पर किया जाएगा। ज्वालापुर अध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री विक्की तनेजा, कनखल अध्यक्ष विक्की शर्मा, शिवालिक नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र विश्नोई ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर हैदर नकवी, राकेश नोडियाल ने भी विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *