व्यापारियों को नकद मदद दे सरकार-सुनील सेठी

Haridwar News
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 24 जून। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को पत्र प्रेषित कर व्यापारियों को नकद आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है। ईमेल के जरिए भेजे पत्र में सेठी ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते किए गए लाॅकडाउन की वजह से व्यापारी भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। हरिद्वार का पूरा व्यापार चारधाम व कांवड़ यात्रा पर टिका हुआ है। लेकिन लाॅकडाउन के चलते चारधाम यात्रा संचालित नहीं हो पायी।

उसके बाद सरकार ने कांवड़ यात्रा को भी स्थगित कर दिया है। पहले से ही नुकसान झेल रहे व्यापारियों को कांवड़ यात्रा स्थगित होने से भारी झटका लगा है। ऐसे में सरकार को व्यापारियों की मदद के लिए आगे आते हुए व्यापारियों बैंक खातों में सीधे नकद मदद उपलब्ध करानी चाहिए। व्यापारियों की स्थिति को देखते हुए सरकार को तत्काल निर्णय लेना चाहिए और नकद मदद के साथ आर्थिक पैकेज की घोषणा भी जल्द से जल्द करनी चाहिए।