व्यापारियों ने की सभी प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाने की मांग

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 18 दिसंबर। महानगर व्यापार मण्डल से जुड़े व्यापारियों ने भीषण ढंड को देखते हुए नगर निगम प्रशासन से शहर में सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने व निराश्रितों के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था करने की मांग की है। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने कहा कि पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण सर्दी की वजह से तापमान में भारी गिरावट आयी है।

भारी ठण्ड के बावजूद अलाव की व्यवस्था ना होने की वजह से सड़कों के किनारे अपना जीवन यापन करने वाले निराश्रित परेशान हैं। लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक शहर में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। जबकि हर वर्ष इस समय तक जगह जगह अलाव जलवाए जाते थे। वहीं दूसरी तरफ रैन बसेरों पर भी समुचित व्यवस्था नहीं है। रैन बसेरों में उचित व्यवस्था की आवश्यकता है। सेठी ने कहा कि अभी मौसम में ठण्डक और बढ़ेगी। भीषण ठण्ड के चलते रैन बसेरो एवं सड़कों के किनारे रहने वाले लोगो को बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

नगर निगम प्रशासन को जल्द से जल्द पूरे शहर में अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए। साथ ही रैन बसेरों पर भी अभियान चलाकर वहां पर राहगीरों के ठहरने की समुचित व्यवस्था का प्रबंध प्रशासन को जल्द से जल्द करना चाहिए। वार्ड पार्षदों को भी इस संबंध में ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी होने के चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री हरिद्वार आते हैं। देर रात्रि आने वाले यात्रीयों को भी ठण्ड के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रीयों की सुविधा को देखते हुए रेलवे स्टेशन, बस अड्डे व गंगा घाटों पर अलाव की व्यवस्था को लागू किया जाए। जिससे लोगों को राहत मिल सके। मांग करने वालों में मुख्य रूप से धर्मपाल प्रजापति, राजेश सुखीजा, भूदेव शर्मा, प्रीतम सिंह, विशाल मलिक, राजू कुमार, राजेश शर्मा, रोहित भसीन, दीपक मेहता, गगन कुमार आदि शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *