आम मुसलमानों के हित में है वक्फ संशोधन बिल-शहनवाज सलमानी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 अप्रैल। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शहनवाज सलमानी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल आम मुसलमानों के हित में है। यतीम बच्चों और बेवा महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। प्रैस को जारी बयान में शहनवाज सलमानी ने वक्फ संशोधन बिल पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वक््फ संशोधन बिल से आम मुसलमान को कोई नुकसान नहीं है। वक्फ कानून में किए गए संशोधन लागू होने पर वक्फ की संपत्ति से होने वाली आमदनी से जरूरतमंद, गरीब मुस्लिमों की आर्थिक स्थिति को सुधाराने में लगाया जाएगा। कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से शिक्षा से वंचित यतीम बच्चों को शिक्षा के अवसर मिलेंगे। बेवा महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।