त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रत्याशी बनाए जाने से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 14 मार्च। हरिद्वार लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रत्याशी घोषित किए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। प्रत्याशी घोषित किए जाने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने देहरादून स्थित आवास पर पहुंचकर त्रिवेंद्र सिंह रावत को शुभकामनाएं दी। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सहयोग से भारी अंतर से जीत दर्ज कर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे।
हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए त्रिवेंद्र सिंह रावत कुशल प्रशासक और अनुभवी राजनेता हैं। मुख्यमंत्री पद रहते हुए कराए गए विकास कार्यो का उन्हें चुनावों में लाभ मिलेगा। कुशल प्रशासक और अनुभवी राजनेता त्रिवेंद्र सिंह रावत सादे जीवन में विश्वास रखने वाले व्यक्ति हैं। उन्हें नजदीक से जानने वाले डा.शैलेंद्र बताते है कि वह वास्तविक जीवन में एक संत की तरह अनुशासित जीवन जीते है। सात्विक भोजन करते हैं।

सवेरे उठकर योग करना और पूजा पाठ और पेड़ पौधों की देखभाल करना उनका नित्यकर्म है। इसके बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद संगठन के कार्यो में जुटे रहते है। डा.शैलेंद्र बताते हैं कि त्रिवेंद्र ने राजनीति में ईमानदारी की मिसाल कायम की है। हरिद्वार से आचार्य सुधांशु बताते है कि राजनीति में क्षेत्र में त्रिवेंद्र जैसा व्यक्ति दूसरा नही देखा। ईमानदारी उनका गहना है और उनकी ताकत है। वह सच बोलना पसंद करते है। जिसके कारण कई बार उनके राजनैतिक मित्र भी नाराज हो जाते है। लेकिन पीठ पीछे त्रिवेंद्र की ईमानदारी की तारीफ करना नही भूलते। हरिद्वार लोकसभा सीट से उन्हें टिकट देकर भाजपा हाईकमान ने सराहनीय फैसला किया है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रानीपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने बताया कि कार्यकर्ताओं से स्नेह रखने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत कुशल प्रशासक के साथ कुशल संगठनकर्ता भी हैं। उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने से सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। पार्टी की और से दी गयी प्रत्येक जिम्मेदारी को उन्होंने कुशलता से निभाया। हमेशा पार्टी और संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रत्येक वर्ग का समर्थन मिलेगा। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उनकी जीत को सुनिश्चित करेंगे। डा.विशाल गर्ग, विशाल राठौर, विदित शर्मा, दीपांशु विद्यार्थी, अनिरूद्ध भाटी, तरूण नैय्यर समेंत भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रत्याशी बनाए जाने का स्वागत किया और जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *