इंस्पेक्टर खजान सिंह के निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 24 सितम्बर। इंस्पेक्टर खजान सिंह के आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल समेत तमाम पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने इंस्पेक्टर खजान सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मूल रूप देहरादून जनपद के निवासी खजान सिंह वर्ष 2002 में एसआई पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वर्ष 2020 में इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन के बाद से वर्तमान में अपने मूल तैनाती जनपद हरिद्वार से उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन की सर्तकता सैल में प्रतिनियुक्ति पर थे। सोमवार की देर रात दिल का दौरा पड़ने से उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी।