वन्यजीव दिवस का आयोजन किया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 मार्च। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा माई यूथ क्लब गुज्जर बस्ती में विश्व वन्यजीव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी श्री हिमांशु सिंह राठौड़, जिला परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य, गाइड राजा जी नेशनल पार्क ने कार्यक्रम मेंउपस्थित युवाओं को वन्यजीवों, पशु, पक्षी, एवं प्रकृति से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्रदान की।

युवाओं को संबोधित करते हुए हिमांशु सिंह राठौड़ ने कहा कि मानव हस्तक्षेप के कारण आज वन्यजीवों का जीवन खतरे में है। वन्यजीवों के संरक्षण के लिए युवा वर्ग को आगे आने की आवश्यकता है। नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी सत्यदेव ने युवाओं को गंगा को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि वन्यजीवो के जीवन मे गंगा का बहुत महत्व है।

इसलिए हमें वन्यजीवों और गंगा दोनो के सरंक्षण के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है। इस अवसर पर टीना, सद्दाम, इमरान एवं अन्य गंगादूत एवं युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।