कांवड़ यात्रा करने से पूरी होती है मनोकामनाएं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Dharm
Spread the love


हरिद्वार, 1 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सावन के महीने में देवों के देव महादेव की साधना करने पर शीघ्र ही उनकी कृपा प्राप्त होती है। श्रावण मास का पुण्यफल प्राप्त करने के लिए पूरे महीने तन और मन से पवित्र रहकर शिव साधना करनी चाहिए और भूलकर भी तामसिक चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

चरण पादुका मंदिर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में उपस्थित शिवभक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सावन के महीने में रूद्राक्ष दान करने से भगवान शिव भक्त को मनवांछित आशीर्वाद प्रदान करते हैं। भगवान शिव के निमित्त होने वाली कांवड़ यात्रा करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है। सच्चे मन और विधि-विधान से कावंड़ यात्रा करने वाले भक्त पर भगवान भोलेनाथ पूरी कृपा बरसाते हैं।

उन्होंने कहा कि सभी को सावन में शिव आराधना अवश्य करनी चाहिए। प्रतिदिन शिवालय में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। यदि मंदिर ना जा सकें तो अपने घर में ही शिवलिंग पर जल देकर पुण्य प्राप्त करें। सच्चे मन से प्रतिदिन महादेव की पूजा अर्चना करने से जीवन में आ रही सभी कठिनाईयां दूर हो जाती हैं। भगवान शिव की कृपा से प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *