वूमेंस पावर ग्रुप ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


पीले रंग के ड्रेस कोड में महिलाओं ने खेली फूलों की होली
हरिद्वार, 13 मार्च। वूमेंस पावर ग्रुप की महिलाओं ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन कर सभी को होली की शुभकामनाएं दी और प्रेम व सद्भाव के साथ सादगी पूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की। भारतीय संस्कृति के अनुरूप आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गेम्स की प्रस्तुति दी। रानीपुर मोड़ स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में हरिद्वार के अलावा देहरादून व रुड़की की महिलाएं भी शामिल हुई और सभी ने होली के गीत गाकर एक दूसरे के साथ जमकर फूलों से होली खेली।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर की प्रसिद्ध चिकित्सक संध्या शर्मा, साहित्यकार मेनका त्रिपाठी एवं निधि खेड़ वाले ने दीप प्रज्वललित कर की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

वूमेन पावर ग्रुप की अध्यक्षा निधि सचिन खेड़ वाले ने बताया कि देसी स्टाईल मंे आयोजित किए गए होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं के लिए पीले रंग का ड्रेस कोड निश्चित किया गया। सभी महिलाएं पीले रंग के परिधान में ही कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। निधि ने कहा कि अक्सर पंडा समाज की महिलाएं घर में ही अपना पूरा जीवन बिता देती हैं। वूमेंस पावर ग्रुप एक ऐसा मंच है। जिसमें सभी महिलाओं को घर से बाहर निकलकर अपने लिए भी कुछ सोच रखने की प्रेरणा दी जाती है। इसी क्रम में होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में हास्य कविता, होली कि ठिठोली, होली पर आधारित खेल का सभी ने आनंद लिया।

सताक्षी गुप्ता ने महिलाओं को होली पर आधारित गेम्स खिलाए। इस दौरान अपने क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाली लगभग 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया। हिंदी साहित्यकार मेनका त्रिपाठी, पायल गौतम, दीपाली खजान, मीना शर्मा, शिक्षाविद नूतन शर्मा का विशेष सहयोग रहा। डा.संध्या शर्मा सहित कई महिला डॉक्टर, देहरादून से ज्योतिषाचार्य अनीता कपूर, अरुणा शर्मा, कविता कुमार, सेल्फ डिफेंस ट्रेनर आरती सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *