सप्ताह में 6 दिन काम 1 दिन चोरी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार-:- सिडकुल पुलिस फैक्ट्री मैं काम करने वाले आरोपी रोहित को चोरी के मामले में 24 घंटे में गिरफ्तार किया। रोहित 6 दिन फैक्ट्री में काम करता था और छुट्टी के दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

आरोपी रोहित के पास से लाखों का सोने का मंगलसूत्र, 1480 रुपए नकद , डेढ़ लाख की कीमत के आभूषण,इंडक्शन चूल्हा, वाटर बोतल ,लेडीज सूट पुलिस ने तलाशी के दौरान बरामद किए।आरोपी रोहित को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।

पुलिस टीम में एसआई इंद्र सिंह, संदीप चौहान, मोहर सिंह, दीपेंद्र कैंतूरा, मोहन सिंह शामिल रहे।