देवेंद्र प्रजापति के शिवसेना प्रदेश प्रमुख बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया जलाभिषेक

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 6 जनवरी। देवेंद्र प्रजापति को शिवसेना का प्रदेश प्रमुख बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने ग्राम टांडा मझादा में मंडल मुख्य कार्यालय सचिव सत्यवीर राठौर के नेतृत्व में शिव मंदिर में जलाभिषेक व पूजन कर प्रसाद प्रसाद वितरित किया। इस दौरान सत्यवीर राठौर ने कहा कि देवेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में शिवसेना उत्तराखण्ड में सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी। पूरे प्रदेश में पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर राजू राठौर, कुलदीप राठौर, चंद्रपाल, रामशीश राठौर, बाबू राम राठौर, नेमचंद राठौर, दीपक कुमार, नेमचंद सैनी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।