विडियो:-स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है योग-आशु चौधरी

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 19 जून। अंतर्राष्ट्रीय 21 जून योग दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर आशु चौधरी ने कहा कि नियमित योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है।

सभी को योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान एवं सम्मान प्राप्त हुआ है। योग को पूरे विश्व में स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं समग्र कल्याण के प्रभावी माध्यम के रूप में स्वीकार किया जा रहा है। आशु चैधरी ने बताया कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मानुशासन, सकारात्मक जीवनशैली तथा जीवन में संतुलन स्थापित करने का सशक्त माध्यम है।

योग व्यक्ति को तनावमुक्त, ऊर्जावान एवं स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है। आशु चौधरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 5 बजे से विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर योगाचार्य विपिन गोलियान, संदीप शर्मा, डा.विक्रम सिंह, अजीत कुमार, नवीन चैहान, संदीप कुमार, संजीव चैहान, मोहित ठाकुर, शुभम कुमार, जितेंद्र कुमार, दीपक कौशिक, प्रदीप सकलानी, देव चैधरी, जितेंद्र सिंह, चेतन चैधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply