यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर मनाया राहुल गांधी का जन्म दिन

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 19 जून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तरुण हिमालय शिवलोक कालोनी में पौधारोपण कर एक दूसरे को जन्म दिवस की बधाई दी और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजाति के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी ने कहा कि सरकार की नाकामियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे राहुल गांधी देश के युवाओं की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं।

युवा पीढ़ी उनकी लोकप्रियता से प्रभावित है। उन्होंने मां गंगा से राहुल गांधी दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के जन्म दिवस पर शुरू किया गया पौधारोपण अभियान धर्मनगरी को हरा भरा बनाने के लिए निरंतर जारी रहेगा। इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।

रवीश भटीजा एवं हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जनता को जगाने का काम कर रहे जननायक राहुल गांधी के जन्मदिवस पर शुरू किया गया पौधारोपण अभियान निश्चित रूप से समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक करेगा। पौधारोपण करने वालों में जगदीप असवाल, मनोज जाटव, सागर बेनीवाल, विशाल प्रधान, निखिल सौदाई, यश शर्मा, शुभम, उदय चैहान, सूरजपाल आदि सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply