युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक में कार्यकर्ताओं ने किया विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 21 अगस्त। उत्तरी हरिद्वार स्थित राधे कृष्ण धाम में आयोजित युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विचारमंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस अहम भूमिका अदा करेगी। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार वादों को पूरा करने व जनसमस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह विफल रही है।

पूंजीपतियों का संरक्षण कर रही मोदी सरकार की गलत नीतियों से महंगाई व बेरोजगारी के चलते आमजन का जीवन बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार भी पूरी तरह विफल साबित हुई है। विफलता के चलते भाजपा को तीन तीन मुख्यमंत्री बदलने पड़े। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएं। जिला प्रभारी सुमित खन्ना ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान है। लोग बदलाव का मन बना चुके हैं। विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। जिला अध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी सीटों पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। रवि बहादुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार कोविड नियंत्रण में पूरी तरह विफल रही। बिना किसी तैयारी के लगाए गए लॉकडाउन के चलते बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियां चली गयी।

व्यापार पूरी तरह ठप्प हो गया। अस्पतालों में मरीजों को उचित इलाज तक नहीं मिल पाया। जिससे बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गयी। जनता के बीच भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी ने कहा कि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तैयार हैं। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक सीट पर बूथवार अहम भूमिका निभाएंगे।

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता तुषार कपिल, वरुण बालियान, विधानसभा अध्यक्ष इरफान चेची, सैजद, जिला प्रवक्ता नीतू बिष्ट, माधव बेदी, नोमान अंसारी, मनीष सिंह, मेहरूप सलमानी, विकास कुमार, रजत जैन, करण सिंह राणा, नितिन शर्मा, शिवकुमार राजपूत, मनीष सिंह, दीपक कोरी, नीतू शर्मा, जय यादव, अनिल ठाकुर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *