विडियो :-भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 29 जनवरी। भाजपा किसान मोर्चा हरिद्वार मण्डल के अध्यक्ष अजीत कुमार ने कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। निर्मला छावनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हरिद्वार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार किसान हितों में लगातार कदम उठा रही है। लेकिन किसानों की आड़ में कुछ उपद्रवी दिल्ली में माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते उत्तराखण्ड में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि शहरी विकास मंत्री तथा स्थानीय विधायक मदन कौशिक को पहले की अपेक्षा दोगुने मतों स विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

मंडल महामंत्री तरूण नैय्यर व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डे ने कहा कि अजीत कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी संगठन व पार्टी के प्रति निष्ठा व लगन को देखते हुए उन्हें दूसरी बार मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी है। उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा तथा पार्टी को मजबूती मिलेगी।

किसान मोर्चा अध्यक्ष अजीत कुमार ने पार्टी संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से मोर्चा व पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्री द्वारा संचालित विकास योजनाओं का लाभ हरिद्वार को मिल रहा है। जल्द ही हरिद्वार विकसित व आधुनिक शहरों की श्रेणी में शामिल होगा। राज्य की त्रिवेंद्र सरकार किसानों के हितों में फसल बीमा, आय दोगुना करने, किसान सम्मान निधि जैसी कई योजनाओं को संचालन कर रही है। जिनका लाभ किसानों को मिल रहा है। दिल्ली में किसानों की आड़ में सक्रिय असामाजिक तत्व माहौल को खराब करने का काम कर रहे हैं। सरकार को इनसे सचेत रहने की आवश्यकता है। किसान मोर्चा मंडल महामंत्री संतोष पांडे ने कहा कि अजीत कुमार के नेतृत्व में किसान मोर्चा और मजबूत होगा। किसानों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किसान मोर्चा के माध्यम से कराया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन तरुण नैयर ने किया। गौरव भारद्वाज, राकेश खन्ना, संगीत मदान, विनोद मिश्रा, दिनेश पांडे, रीता शर्मा, प्रतिभा सिंह, सूरज मल्होत्रा, चंदन पांडे, सूरज कुमार, रामवीर, सागर पांडे, गौतम पांडे, मंजू सैनी, सोनल अग्रवाल, ललित नेगी, कैलाश कुमार, अमित कुमार, गौरव सिंह, अनंत पांडे, राज कुमार, राजीव कुमार, हरिओम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *