पुलिस की बड़ी कार्यवाही,500 नशीले इंजेक्शन के साथ किया गिरफ्तार‌

Crime Haridwar News
Spread the love

हरिद्वार। नशा मुक्ति को लेकर चलाए जा रहे अभियान में तहत पुलिस ने 500 नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक पिरान कलियर पुलिस थाना क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। नशे के कारोबार को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया हुआ है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के मेवडपुल के पास नहर पटरी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया कया।

आरोपी की तलाशी लेने पर पुलिस नेकब्जे से 500 ब्यूराफोन इंजेक्शन बरामद हुए। ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा नशीले इंजेक्शन की पुष्टि की गई। पकड़े गए आरोपी का नाम मोहम्मद हामिद पुत्र मोहम्मद इकराम निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश है।

पुलिस आरोपी की आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया।

पुलिस टीम में
1- थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी
2- उप निरीक्षक विनोद गोला
3- हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी
4- हेड कांस्टेबल इलियाश अली
5-कांस्टेबल अजय काला