व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजीव चौधरी ने की व्यापारियों की समस्याओं को कांग्रेस घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग

Uncategorized
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 14 सितंबर। प्रदेश व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से मुलाक़ात कर व्यापारियो की समस्याओं को पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किए जाने की माँग की व चार धाम यात्रा खोले जाने की माँग उठाने के लिए उनका आभार जताया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बंनने जा रही है।

कांग्रेस सरकार व्यापारी वर्ग के हितो की पूरी रक्षा करेगी। गोदियाल ने कहा की कांग्रेस सरकार से माँग करती है कि तत्काल चारधाम यात्रा खोलनी चाहिए। कोरोना काल में व्यापारी वर्ग पूरी तरह टूट चुका है। लेकिन सरकार व्यापारियों को कोई मदद नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश का ग़रीब, किसान, मज़दूर, महिलाओं सहित सभी वर्ग परेशान है और भाजपा मुख्यमंत्री बदल कर सरकार की विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रही है।

प्रदेश में सरकार कांग्रेस की सरकार बनने पर समाज के सभी वर्गो का पूरा ख्याल रखा जाएगा तथा रोजगार के साधन बढ़ाए जाएंगे। संजीव चौधरी ने कहा कि जो पार्टी व्यापारी हितो में कार्य करेगी व्यापारी उसका साथ देगे। कई बार आन्दोलन करने के बाद भी भाजपा सरकार ने आज तक व्यापारी को राहत देने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। बल्कि आवाज़ उठाने पर व्यापारियांे पर मुक़दमे दर्ज कर आंदोलन को कुचलने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *