राहत अंसारी
धीरज उपाध्याय के 20 लाख किए होल्ड
रुडकी:-आईआईटी संस्था के कर्मचारी धीरज उपाध्याय द्वारा धोखाधड़ी से बैंक से संस्थान की धनराशि 1 करोड 5 लाख अपने निजी खाते में स्थानांतरण कर संस्था के साथ धोखाधड़ी करने की शिकायत प्रशांत गर्ग ने पुलिस को की। धोखाधड़ी के मामले को लेकर एसएचओ रुड़की के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा गहनता से जांच की गई। बैंक से अपने खाते में पैसा ट्रांजैक्शन करने के कई सबूत पुलिस को मिले। सबूतों के आधार पर धोखाधड़ी के आरोपी धीरज उपाध्याय को पुलिस टीम ने धर दबोचा। प्रेस वार्ता में खुलासे के दौरान एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कर्मचारी धीरज उपाध्याय द्वारा कई बैंकों से ट्रांजैक्शन कर अपने खाते में पैसे जमा किए हैं ।अभियुक्त IIT डीन ऑफिस में सीनियर असिस्टेंट क्लर्क के पद पर है।जांच में अभियुक्त के निजी खाते से वर्तमान में 20 लाख रुपए जमा है। खाते को होल्ड कराया गया है। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष अमर चंद शर्मा, एस आई नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल विनोद ,अरविंद ,रघुवीर सिंह शामिल रहे।