पुलिस ने दबोचा बाज गैंग का सदस्य,फायरिंग की घटना में शामिल था आरोपी

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 23 जून। भेल फाउंड्री गेट के पास हुई फायरिंग की घटना में शामिल बाज गैंग के एक और सदस्य को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही फरार चल रहे गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ बहादराबाद, रूड़की और सिडकुल में कई मामले दर्ज हैं। थाना सिडकुल पुलिस ने उस पर पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था।

मामले में गैंग के दो नाबालिग सदस्यों सहित तीन आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों ने अप्रैल में भेल फाउंड्री गेट के पास फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। घटना में बाज गैंग के कई सदस्य शामिल थे। जिनमें से तीन को तमंचों व चाकुओं समेत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

फरार चल रहे अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बाज गैंग के सदस्य नितिश पुत्र प्रदीप निवासी ग्राम गंगनोली लक्सर को भेल सेक्टर-1 स्थित गांधी पार्क के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भण्डारी, एसआई नन्दकिशोर गवाड़ी, हेडकांस्टेबल विमल नेगी, कांस्टेबल वीर सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply