10 हजार का ईनामी दबोचा

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 सितम्बर। थाना पथरी पुलिस ने फरार चल रहे 10 हजार के ईनामी को गिरफ्तार किया है। फरार चल रहे और ईनामी आरोपियों की गिरफ्तार के लिए चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए लूट के मुकद्मे में वांछित 10 हजार के ईनामी रविंद्र कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम सैदपुर थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में एसआई महेंद्र पुण्डीर, कांस्टेबल मुकेश चैहान, सीआईयू कांस्टेबल महिपाल व नितिन शामिल रहे।