1500 मीटर दौड़ में तनीषा शर्मा व जौनी कश्यप ने मारी बाजी

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 9 मई। एस.एम.जे.एन.काॅलेज में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता के 5वें दिन पन्द्रह सौ मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) में बी.एससी. प्रथम के जौनी कश्यप ने प्रथम, बी.काॅम. षष्टम् सेम के सुदामा पोखरियाल ने द्वितीय तथा बी.एससी. प्रथम राहुल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) में बी.काॅम. षष्टम् सेम के सुदामा पोखरियाल ने प्रथम स्थान, बी.काॅम. प्रथम के देवांश जोशी द्वितीय तथा बी.ए. प्रथम मनीष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

भाला फेंक (छात्र वर्ग) प्रतियोगिता में बी.एससी. षष्टम सेम के मिथुन सिंह ने प्रथम स्थान, बी.काॅम. प्रथम के सार्थक नेगी ने द्वितीय तथा बी.ए. चतुर्थ सेम के अभिषेक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
काॅलेज के मुख्य खेल अधीक्षक डा.तेजवीर सिंह तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्राएं भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। छात्रा वर्ग की पन्द्रह सौ मीटर दौड़ में बी.काॅम. प्रथम की तनीषा शर्मा ने प्रथम, बी.ए. प्रथम की हिमानी पाल ने द्वितीय, बी.एससी. प्रथम की कु. अंजली ने तृतीय स्थान तथा बी.एससी. प्रथम की कलावती ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

200 मीटर दौड़ बी.ए. प्रथम की प्रियंका सेमवाल ने प्रथम, बी.काॅम. प्रथम की प्रिया सिंह ने द्वितीय तथा बी.ए. चतुर्थ सेम की हिमानी पाल ने तृतीय स्थान किया। त्रिकूद प्रतियोगिता में बी.एससी. प्रथम की अंजली ने प्रथम, बी.ए.चतुर्थ सेम की नेहा सिंह ने द्वितीय तथा बी.ए.चतुर्थ सेम की महिमा ने तृतीय स्थान किया।

मुख्य खेलकूद अधीक्षक डा.तेजवीर सिंह तोमर, सह खेलकूद अधीक्षक डा.सुषमा नयाल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा.संजय कुमार माहेश्वरी, डा.मनमोहन गुप्ता तथा डा.प्रदीप त्यागी ने विजयी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र व मैडल देकर पुरस्कृत किया गया।
काॅलेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा द्वारा ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में सहयोग के लिए मुख्य खेलकूद अधीक्षक डा.तेजवीर सिंह तोमर, खेलकूद अधीक्षक डा.सुषमा नयाल, प्रशिक्षक योगेश कुमार ‘रवि’, राजेश मिश्रा, अंकुर चैहान, मधुर अनेजा की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *