हरिद्वार, 4 मई। थाना सिडकुल पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया है। एसएसपी के आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देशों के अनुपालन में थाना सिडकुल पुलिस टीम ने नवोदय नगर तिराहे पर चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध लगने पर आयुष त्यागी पुत्र संजय त्यागी निवासी किवाड़ा थाना धामपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी महादेवपुरम थाना सिडकुल को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस टीम में एसआई देवेंद्र चौहान, कांस्टेबल नरेन्द्र चौहान व तनवीर अली शामिल रहे।


