170 पव्वो के साथ शराब तस्कर गिरफतार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 15 मई। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली की रोड़ी बेलवाला चौकी पुलिस टीम ने अवैध रूप से शराब सप्लाई कर रहे एक तस्कर को स्कूटी समेत गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान खड्डा पार्किंग से गिरफ्तार किए गए आरोपी विनोद पुत्र रामपाल निवासी झुग्गी झोपड़ी रोड़ी बेलवाला के कब्जे से देशी शराब के 170 पव्वे बरामद किए गए हैं।

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। अवैध रूप से शराब सप्लाई में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस टीम में चैकी प्रभारी एसआई प्रवीन सिह रावत, कांस्टेबल प्रदीप व कमल मेहरा शामिल रहे।