स्टेट ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे आशिहारा के 18 खिलाड़ी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 26 अप्रैल। ऋषिकेश में आयोजित की जा रही उत्तराखंड स्टेट ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के 18 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। आशहारा के स्टेट चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि 26-27 अप्रैल को ऋषिकेश में एसबीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित की जा रही स्टेट ग्रैपलिंग चैपियनशिप में प्रदेश के 300 खिलाड़ी प्रतिभाग करें। प्रतियोगिता में आशिहारा के 18 खिलाड़ी भाग लेंगे। अमित कुमार चौधरी ने बताया कि लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे और आत्मरक्षा से जुड़े प्रत्येक फाइटिंग गेम में पारंगत आशिहारा के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट ग्रैपलिंग चैंपियनशिप जीतेंगे।