ज्वालापुर पुलिस ने 8 लोगों को किया जिला बदर

Crime Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 अप्रैल। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए गुंडा तत्वों पर की जा रही कार्रवाई के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश पर थाना क्षेत्र के 8 अपराधियों को जनपद की सीमा से बाहर का रास्ता दिखाते हुए 1 महीने के जिला बदर कर दिया। कार्रवाई के तहत गुलफाम उर्फ शेरू पुत्र निसार निवासी अहबाबनगर व ऋषिपाल पुत्र रमेश निवासी ग्राम सराय को सहारनपुर की सीमा में तथा राजू पुत्र प्रवीण उर्फ गुगा निवासी इंदिरा बस्ती, ओम प्रकाश उर्फ काला पुत्र किशन लाल निवासी तेलियान, रवि पुत्र टीटू निवासी छाज वाली गली पीठ बाजार, बोबी पुत्र सुभाष निवासी छाज वाली गली पीठ बाजार, राहुल शर्मा पुत्र सतीश शर्मा निवासी खन्ना नगर व हरिशंकर पुत्र किशन लाल निवासी जग्गू घाट लाल मंदिर को बिजनौर सीमा पर छोड़ा गया। पुलिस की और से सभी को एक महीने तक हरिद्वार की सीमा से दूर रहने के आदेश दिए। साथ ही आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।