सीटू के संयोजन में सैकड़ों किसान मजदूर शामिल होंगे मुजफ्फरनगर रैली में-आरसी धीमान

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 3 सितंबर। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजन में कृषि कानूनों तथा श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी के संशोधनों के खिलाफ पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में आयोजित की जा रही रैली में सीटू जिला कमेटी में संयोजन में हरिद्वार से बड़ी संख्या में किसान व मजदूर शामिल होंगे। प्रैस को जारी विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए कामरेड आरसी धीमान ने बताया कि पूंजीपतियों के हितों के लिए लाए गए कृषि कानूनों तथा श्रम कानूनों में किए गए मजदूर विरोधी संशोधनों के खिलाफ होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की रैली में सीटू के संयोजन में हरिद्वार सैकड़ों मजूदर व किसान रैली में शामिल होने मुजफ्फरनगर जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानून लागू किए हैं। जिनका पूरे देश के किसान विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा श्रम कानूनों में किए गए संशोधनों के चलते मजदूर वर्ग के हित व्यापक रूप से प्रभावित होंगे। सभी को केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *