तनवीर
अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं मध्यम वर्गीय व्यापारी-राजेंद्र चौटाला
हरिद्वार, 16 जनवरी। राज्य व्यापार मण्डल उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी एवं दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष पंकज मेसोन के हरिद्वार आगमन पर फूलामाला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। राज्य व्यापार मण्डल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा कि मध्यम वर्ग का व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। मध्यम वर्गीय व्यापारियों का संरक्षण करना सरकार व संगठन की जिम्मेदारी है। राजेंद्र चौटाला ने कहा कि उत्तराखंड में भी जल्द उत्तराखंड व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए।
इस दौरान उत्तराखंड व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी को ज्ञापन भी दिया। दून वैली व्यापार मण्डल के अध्यक्ष पंकज मेसोन ने कहा कि व्यापारी सगठनों का मुख्य उद्देश्य व्यापारी हितों की रक्षा करना है। जल्द बोर्ड के गठन को लेकर आगे भी वार्ता की जाएगी।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष तेजप्रकाश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय प्रजापति, प्रदेश कोषाध्यक्ष विशाल गोस्वामी, महानगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, महामंत्री अनन्त पांडे, उपाध्यक्ष सोनल गर्ग, ब्राह्मपुरी व्यापार मण्डल अध्यक्ष मास्टर मुन्ना, प्रचार सचिव गोकुल सिंह रावत, मनीष, जसवंत बिष्ट, नितिन शर्मा, आदि व्यापारी शामिल रहे।


