राजकीय डिग्री कालेज भूपतवाला के शिक्षकों ने किया केंद्रीय विवि प्रयागराज का भ्रमण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 24 फरवरी। राजकीय डिग्री कालेज भूपतवाला के वाणिज्य विभाग के डा.सचिन अग्रवाल व डा. नितिज्ञा वर्मा ने इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण किया। उत्तराखंड सरकार की उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत आयोजित किए गए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जनपदों के 40 प्राध्यापक शामिल हुए। कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों ने 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विश्वविद्यालय के कॉमर्स संकाय, अर्थशास्त्र विभाग तथा विज्ञान संकाय के भ्रमण के साथ त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद किला, आनंद भवन, खुसरो बाग, सरस्वती घाट, हनुमान मंदिर (लेटे हनुमान जी) तथा इलाहाबाद संग्रहालय का अवलोकन किया।

शैक्षिक यात्रा के क्रम में सभी प्राध्यापकों ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर तथा सारनाथ में भगवान बुद्ध के ज्ञान संदेश से प्रेरणा प्राप्त की। डा.सचिन अग्रवाल व डा. नितिज्ञा वर्मा ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा.अरुण कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण केवल यात्रा नहीं होते, बल्कि ज्ञान, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का जीवंत संगम होते हैं, जो शिक्षकों को नई ऊर्जा, व्यापक दृष्टि और नवाचार की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *