कमल खडका
हरिद्वार, 12 नवंबर। सर्वजन स्वराज पार्टी की बैठक सुभाष घाट स्थित होटल में आयोजित की गयी। बैठक के दौरान पदाधिकारियों की घोषण करते हुए गोकुल सिंह रावत को महानगर अध्यक्ष, अविनाश शर्मा महामंत्री, लोकेश चौधरी महानगर संगठन मंत्री, रवि महानगर कोषाध्यक्ष, पवन गिरी महानगर उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय सचिव डीके पाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के रूप में अलग राज्य का गठन होने के बाद से लगातार बीस वर्षो से बारी बारी से सत्ता संभाल रही भाजपा व कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते विकास की दौड़ में राज्य लगातार पिछड़ता जा रहा है। तेजी से लोगों के बीच जगह बना रही सर्वजन स्वराज पार्टी जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगी। वरिष्ठ नेता आदेश मारवाड़ी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार कर संगठन को मजबूत बनाने में योगदान दें।

महानगर महामंत्री गोकुल सिंह रावत ने कहा कि विकास, पलायन, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर जनता के लंबे संघर्ष के बाद 20 वर्ष पूर्व उत्तराखण्ड अलग राज्य बना। लेकिन सरकारों की गलत नीतियों के चलते राज्य गठन की मूल अवधारणा को आज भी पूरा नहीं किया जा सका है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के बजाए बेरोजगारी के मामले में उत्तराखण्ड देश में पहले पायदान पर पहुंच गया है। रोजगार की तलाश में राज्य के युवा आज भी पलायन करने को विवश हैं।
लाॅकडाउन में वापस लौटे राज्य प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के सरकार के दावे हवाई साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जन आकांक्षाओं को पूरा करने का काम सर्वजन स्वराज पार्टी करेगी। पूरे प्रदेश में जनता का रूझान पार्टी के प्रति बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। पार्टी की नीतियों के अनुरूप अभियान चलाकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में राकेश राजूपत, आशीष नौटियाल, शैलेष, ऋषिपाल, डा.शक्ति शैल कप्रवान, एमएस साहिल, आशीष नौटियाल, राजकमल, अनिलपुरी, सरिता कौशल, अभिषेक कश्यप, सचिन कुमार, रविशंकर, मनोज तनेजा, सुरेंद्र, राजवीर, सौरव, मनोज गिरी, विकास कुमार, कमलजीत, कृष्ण चौधरी, अजब सिंह, कैलाश, उमेश, लखन, टिंकूपाल, अंकित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




