राहुल गांधी की रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 13 दिसम्बर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 16 दिसम्बर को देहरादून में होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर कृष्णा नगर स्थित मेयर कैंप कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान रैली सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे ने कहा कि जिस प्रकार से जयपुर में विशाल रैली हुई है। उसी प्रकार कार्यकर्ताओं के सहयोग से देहरादून की रैली भी सफल होगी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है और अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि आम जनता को अधिक से अधिक संख्या में रैली में लेकर जाएं।
मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि 16 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक होगी। पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि रैली को कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

सभी कार्यकर्ता रैली सफल बनाने के लिए दमखम के साथ कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, ग्रामीण जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पांडे, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि बहादुर, अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, राजबीर सिंह चैहान, महेश प्रताप सिंह राणा, संजीव चौधरी, वरुण बालियान, सुनीता सिंह, शुभम अग्रवाल, अनिल भास्कर, ताहिर हसन, वेद प्रकाश, अशोक धींगान, नावेज अंसारी, सुमित भाटिया, अमन गर्ग सुमित त्यागी, विजय प्रजापति, संगम शर्मा, विक्रम खरोला, रवीश भटीजा, संजय शर्मा, नसीम अंसारी, मोहम्मद हारून, कुशलपाल सिंह सैनी, रोशन लाल, सतीश कुमार, कामेश्वर यादव, बालेश्वर सिंह, ब्रह्मपाल सैनी, संजय सैनी, विशाल राठौर, विजय पाल सिंह, बरखा रानी, अर्जुन सिंह, जयप्रकाश, दिनेश पुंडीर, आकाश भाटी, अदनान, नसीम अंसारी, एके शर्मा, मनीष गुप्ता, मुकुल चैहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *