तनवीर
हरिद्वार, 11 नवंबर। बिहार चुनावों सहित कई राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत से उत्साहित भाजपा मध्य हरिद्वार मण्डल के कार्यकर्ताओं ने मंत्री गुलफाम पीरजी के नेतृत्व में ज्वालापुर स्थित मण्डी के कुएं पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मण्डल मंत्री गुलफाम पीरजी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के नारे पर बिहार की जनता ने विश्वास जताते हुए एनडीए को सत्ता सौंपकर भाजपा की विकासवादी नीतियों पर मुहर लगायी है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात सहित कई राज्यों में हुए उपचुनाव में भी जनता ने पीएम मोदी व भाजपा के प्रति विश्वास व्यक्त किया है।
बिहार में एनडीए की जीत ने जाहिर कर दिया हैं कि महागठबंधन पूरी तरह से फेल हुआ। बिहार की जनता ने भाजपा पार्टी पर अपना विश्वास जताया। उन्होंने बिहार की जनता का भी आभार प्रकट किया। खलीक सलमानी व पप्पन कुरैशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गो व धर्म समुदाय के विकास के लिए काम कर रही भाजपा की नीतियों के प्रति बिहार की जनता ने जो विश्वास जताया है।
उसके लिए बिहार की जनता बधाई की पात्र है। महागठबंधन के द्वारा बिहार की जनता को बहकाने का प्रयास किया गया। लेकिन जनता ने महागठबंधन के सभी प्रयासों को नकारते हुए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विश्वास जताया और एनडीए को पूर्ण बहुमत दिया। बिहार में बनी एनडीए की डबल इंजन सरकार विकास के नए आयाम रचेगी। युवाओं को रोजगार तथा केंद्र से संचालित योजनाओं का लाभ बिहारवासियों को मिलेगा।
मोहसीन मंसूरी व मेहरबान गौड़ ने बिहार जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि महागठबंधन को बिहार की जनता ने सिरे से नकार दिया है। बिहार की जनता विकास की पक्षधर है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आर्थिक प्रगति की ओर अग्रसर कर रहे हैं। कोरोना काल में भी लोगों को राहत देन का काम किया गया है। इस अवसर पर शादाब अंसारी, फुरकान अंसारी, इशाक अंसारी, शमीम मंसूरी आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।