तनवीर
हरिद्वार, 19 मार्च। हीरो एंटरप्राइज की रियल एस्टेट इकाई हीरो रियल्टी ने अलकनंदा परियोजना में नवीनतम रेजिडेंशियल प्लॉट्स लॉन्च करने की घोषणा की है। लगभग 88 एकड़ में फैली विशाल अलकनंदा परियोजना में करीब 4.7 एकड़ क्षेत्र में 170 से अधिक रेजिडेंशियल प्लॉट्स उपलब्ध कराए गए हैं। इन्हें विशेष रूप से उन खरीदारों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो आध्यात्मिक शहर हरिद्वार में शांतिपूर्ण और बेहतरीन कनेक्टिविटी वाले वातावरण में अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं।
दिल्ली-देहरादून हाईवे (एनएच-58) पर स्थित यह टाउनशिप हरिद्वार की सबसे प्रमुख फ्रीहोल्ड’ आवासीय परियोजनाओं में से एक है। परियोजना में 80 वर्ग गज से लेकर 250 वर्ग गज तक के प्लॉट्स की एक सीमित इन्वेंट्री उपलब्ध है। यह उन घर खरीदारों और निवेशकों, दोनों की जरूरतों को पूरा करती है जो भविष्य में जमीन की कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी का लाभ उठाना चाहते हैं।
हीरो रियल्टी के सीईओ, रोहित किशोर ने कहा कि हरिद्वार अब तेजी से सेकंड होम और वेलनेस-केंद्रित जीवनशैली के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है। दीर्घकालिक लाभ देख रहे दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के खरीदारों के लिए यह एक बड़ा आकर्षण होगा। कंपनी का लक्ष्य एक सुयोजित टाउनशिप में प्राकृतिक परिवेश, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रमुख शहरों व पहाड़ी स्थलों के साथ बेहतरीन कनेक्टिविटी का संगम प्रदान करना है। यह प्रोजेक्ट पतंजलि योगपीठ के बिल्कुल समीप स्थित है, जो इसे ऋषिकेश, देहरादून और अन्य पहाड़ी गंतव्यों से जोड़ता है।
आध्यात्मिक केंद्रों से नजदीकी और मुख्य राजमार्गों तक आसान पहुंच इसे उन परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है जो महानगरों की भागदौड़ से दूर एक शांत आवासीय वातावरण की तलाश में हैं। आधुनिक जीवनशैली के लिए मिनी बास्केटबॉल कोर्ट, मल्टीपर्पस हॉल, किड्स प्ले-एरिया, बैडमिंटन कोर्ट और एक सुसज्जित जिम जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही, यह टाउनशिप जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, आईआईटी रुड़की, पतंजलि आयुर्वेदिक अस्पताल और हरकी पैड़ी जैसे प्रमुख स्थलों के बेहद करीब है।


