राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया नववर्ष उत्सव और पथ संचलन का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 22 मार्च। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा तीनों उपनगरी में एक साथ नववर्ष उत्सव व पथ संचलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पश्चिम उत्तर क्षेत्र के कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर दयाल ने संघ के 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डा.हेडगेवार ने हिंदू समाज का संगठन करने के लिए जिस संगठन की स्थापना की थी। वह आज वट वृक्ष बनकर देश ही नहीं पूरे विश्व में हिंदुओं को एकजुट कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष प्रतिपदा विश्व की सबसे प्राचीनतम परंपराओं में से है। सृष्टि की रचना वर्ष प्रतिपदा से प्रारंभ हुई। मां भगवती शक्ति की उपासना के पर्व से ही विक्रम संवत प्रारंभ होता है।

मध्य हरिद्वार के वर्ष प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम में हरिद्वार विभाग सम्पर्क प्रमुख कुंवर रोहिताश ने समाज को जागृत करने और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि देश के निर्माण में महान विभूतियों के योगदान को स्मरण करना आवश्यक है। उत्तरी हरिद्वार के कार्यक्रम में जिला संचालक डा.यतींद्र नाग्यान ने वर्ष प्रतिपदा पर संघ शताब्दी वर्ष में प्रारम्भ पंच परिवर्तन के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर डा.के.स्वरूप, डा.रोहित सिंघल, ज्ञानेश अग्रवाल, सहविभाग प्रचारक ललित शंकर, जिला प्रचारक जगदीप, नगर प्रचारक शुभम, जिला सह कार्यवाह संजय व भूपेंद्र, नगर कार्यवाह डा.अनुराग, सह नगर कार्यवाह अभिषेक व बलदेव, शारीरिक प्रमुख उमेश, भूपेंद्र, दीपक, संजय, अनुराग, अमित, सुशील, मनोज, अमित, उज्ज्वल, राहुल, संजीव, मनीष, प्रवीण, डा. दिनेशचंद्र शास्त्री, विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, उपाध्यक्ष तरुण, महामंत्री हीरा सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।