न्याय धर्म सभा ने जारी किया घोषणापत्र

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 15 फरवरी। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में न्याय धर्म सभा पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सोमवार को प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान पार्टी के संस्थापक संस्थापक अरविंद (अंकुर) ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि न्याय धर्म सभा का मुख्य उद्देश्य जनता को आर्थिक न्याय, सांस्कारिक न्याय, व्यवहारिक न्याय, आध्यात्मिक न्याय, एवं राजनैतिक न्याय प्रदान करना है। सत्ता में आने पर न्याय धर्म सभा द्वारा सर्वप्रथम न्याय प्रस्ताव लागू करने का प्रयास लागू किया जाएगा।

इसके लागू होते ही जनता को शासन संबंधित मामले मे 12 मताधिकार एवं प्रशासन संबंधित मामलो मे 12 निषेधधिकार प्राप्त हो जाएंगे। बच्चों को निशुल्क शिक्षा, रोजगार, आवास, चिकित्सा, इंटरनेट आदि की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि न्याय धर्म सभा की सरकार बनने पर 25 वर्ष की आयु तक निःशुल्क शिक्षा व प्रशिक्षण, किसानों को 5 एकड़ तक निःशुल्क सिंचाई सुविधा, प्रत्येक परिवार को एक हजार वर्गफीट का आवास निःशुल्क दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनैतिक पार्टीयां मात्र वादे कर जनता को गुमराह करने का काम कर रही हैं।

न्याय पाने के चक्कर में लोग इधर उधर भटक रहे हैं। न्याय धर्म सभा शोषित पीड़ित को न्याय दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी। अधिक से अधिक युवा वर्ग को युवा वर्ग को पार्टी में सम्मिलित करने का काम किया जाएगा। राज्य भर में जल्द ही सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान पार्टी के सचिव संजय शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *