तनवीर
हरिद्वार, 16 अप्रैल। आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तंमचा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया है। बृहष्पतिवार को आईएमसी चौक सिडकुल के पास चेकिंग के दौरान थाना सिडकुल पुलिस टीम ने संदिग्ध लगने पर एक युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से तमंचा बरामद हुआ।
पूछताछ में उसने अपना विपिन पुत्र नरेन्द्र निवासी ग्राम पक्की गढी थाना नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी आन्नेकी थाना सिडकुल बताया। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक संजय चौहान, कांस्टेबल कुलदीप डिमरी व कुलदीप शामिल रहे।


